Tuesday, May 21, 2024
Breaking News
Home » महिला जगत » सही मेकअप ब्रश से आयेगा निखार

सही मेकअप ब्रश से आयेगा निखार

shalini guptaमेकअप करना एक कला है पर इस आर्ट को हमेशा परफेक्ट दिखाने के लिए जरूरी है कि फेस के कैनवास पर सही तरीके से सही ब्रश चलाया जाये। ब्रश बहुत तरीके के होते है इसलिए आपको हर ब्रश का सही इस्तेमाल का तरीका पता होना चाहिए। आइये जानते है जन सामना की ब्यूटी एडवाइजर व सी डब्लू सी ब्यूटी एन मेकअप स्टूडियो की सेलिब्रिटी मेकओवर एक्सपर्ट शालिनी योगेन्द्र गुप्ता से तरह तरह के मेेकअप ब्रश ईस्तेमाल करने का तरीका-
फाउंडेशन ब्रशः कोई – कोई फाउंडेशन ब्रश से लगाता है तो कोई स्पंज के टुकड़े से लगाता है। जबकि फाउंडेशन ब्रश से ही ठीक तरीके से लगता है। ब्रश से फाउंडेशन पूरे चेहरे पर बराबर तरीके से लगता है। साथ ही ब्रश से फाउंडेशन लगाने में चेहरे पर नैचुरल लुक आता है। फाउंडेशन ब्रश भी कई तरह के आते हैं। अधिकतर लोग फ्लैट टाॅप फाउंडेशन ब्रश, स्टिपलिंग ब्रश और राउंड टाॅप ब्रश का उपयोग करते हैं। अगर आप इन ब्रश में कंफ्यूज हो रही हैं तो मार्केट में जाएं और सारे ब्रश एक साथ देखें। ब्रश के प्रकार को देखते ही आपको पता चल जाएगा कि कौन से ब्रश का इस्तेमाल आपको करना है।
कंसीलर ब्रशः फाउंडेशन के बाद कंसीलर लगाइए। इससे आंखों के नीचे के काले घेरे या चेहरे के दाग छुपाए जाते हैं। इससे चेहरे के ब्लैमिशिंग और काले घेरों को छुपाया जाता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए ब्रश को सही ढंग से पकड़ कर इस्तेमाल करें।
बिग पाउडर ब्रशः डिब्बी में आया हुआ ब्रश पाउडर लगाने के लिए बिल्कुल यूज ना करें। ना ही पाउडर को हाथों से लगाएं। पाउडर लगाने के लिए पाउडर ब्रश अलग से खरीदें। इसके लिए एक मोटा सा घने बालों वाला ब्रश आता है जिससे पूरे चेहरे पर एक साथ पाउडर लगाया जा सकता है। इससे पूरे चेहरे पर एक साथ पाउडर लगाया जा सकता है। इसके लिए पाउडर को चेहरे पर लगाएं और उसे ब्रश से चेहरे पर अच्छे से मिक्स करके पूरे चेहरे पर फैला लें।
ब्लश ब्रशः एक ब्लश ब्रश का इस्तेमाल करके आप इसे अपने गालों पर लगा सकते हैं। यह ब्लश ब्रश काफी बड़ा या छोटा नहीं होना चाहिए। यह एक ऐसे आकार में होना चहिए, जिससे की आप आसानी से अपने गालों पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
आईशैडो ब्रशः आईशैडो लगाने के लिए सबसे पहली चीज जो ध्यान में रखनी है वो है कि इसके लिए ज्यादा मुलायम ब्रश कभी ना लें। क्योंकि ब्रश बहुत मुलायम होने से रंग ठीक से नहीं लगता। और अगर आईशेडो पूरे प्रोपर तरीके से लगाना चाहती हैं तो आपको दो तरह की ब्रश की जरूरत पड़ेगी। एक चैड़ा आकार का, जिससे पूरे पपोटों और ऊपर भौंह की हड्डी तक शैडो लग सके तथा दूसरा पतला और छैनी के आकार का ब्रश, जिससे कोनों इत्यादि पर रंग लगाया जा सके। दूसरा ब्रश लचीला भी हो और मजबूत भी हो। यह आंखों में आईशैडो लगाने के लिए काफी अच्छा ब्रश माना जाता है। इस ब्रश के इस्तेमाल से आपकी आंखें खूबसूरत हो जाती है। इसके लिए आप सही मात्रा में आईशैडो का इस्तेमाल करें और इसे अपनी आंखों में लगाएं। शैडो लगाते समय छोटे-छोटे स्घ्ट्रोकों से पपोटों पर रंग लगाएं और ब्रश को एक ही दिशा में चलाएं। ब्रश को आगे पीछे चलाकर रंग न लगाएं, इससे रंग एकसार नहीं लगेगा। आई शैडो के लिए नोक पर स्पंज लगे हुए ब्रश भी आते हैं, जिन्हें एप्लिकेटर भी कह सकते हैं। ये रंग को भली प्रकार पपोटों पर फैला सकते हैं। इनसे रंग इधर उधर नहीं फैलता। जो युवतियां काॅन्टेक्ट लेंस लगाती हैं, उनके लिए यह बेहतर है।
आई लाइनर ब्रशः आईलाइनर लगाने के लिए काजल पेंसिल का इसतेमाल ना करें। इसके लिए अलग से एक ब्रश आता है जो नुकीला और पतला होता है। जिससे आंखों की रेखाएं बिल्कुल साफ खीची जा सकें। लेकिन ये लुजलुजा बिल्कुल नहीं होना चाहिए। यदि यह लुजलुजा हुआ तो रेखाएं कटी-फटी बनेगीं और इससे आई लाइनर सही से नहीं लगेगा। जिससे की आंखे अच्छी नहीं दिखेगीं।
मस्कारा ब्रशः आई लाइनर के बाद मस्करा लगाएं। मस्करा के लिए स्पाइरल आकार का ब्रश होता है जो शीशी में लगा हुआ मिलता है। मस्करा खरीदते समय इसके ब्रश को ध्यान से जांचे। ध्यान रहे कि मस्करा ब्रश मजबूत हो और इसके बाल लुजलुजे न हों। हैंडल इतना लंबा हो कि आप उसे आसानी के साथ पकड़ कर लगा सकें। इसी ब्रश को मस्कारा लगी पलकों को अलग अलग करने और खूबसूरती से छितराने के लिए भी इस्तमाल करें। इसी से भौंहो को भी सवारें। घनी और सीधे खड़ी बालों वाली भौंहों के लिए स्पाइरल ब्रश का इस्तमाल करें। ऐसे ब्रश भी मिलते हैं, जिसमें एक और ब्रश भी होता है और दूसरी ओर छोटा सा कंघा।
लिपस्टिक ब्रशः लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश होता है ये आपमें से कम लोग ही जानते होंगे। लेकिन क्या आपको मालुम है कि लिपस्टिक ब्रश से ही अच्छे से लग पाती है। मेकअप आर्टिस्ट लिपस्टिक लगाने के लिए ब्रश का ही इस्तेमाल करते हैं इस कारण सेलीब्रेटी के लिप्स इतने अच्छे दिखते हैं। दरअसल ब्रश के इस्तेमाल से लिपस्टिक सफाई और करीने से लगती है और देर तक टिकी रहती है। लिप ब्रश या तो नुकीले होते हैं या छैनी के आकार के। यह ब्रश ढीला न हो कर, थोड़ा सख्घ्त होना चाहिये। ब्रश से होंठों की सफाई से आउटलाइन बनाकर उनके भीतर ब्रश से रंग भरें या फिर सीधे लिपस्टिक से ही भरें। लिप ब्रश से आंखों के नीचे की झाइयों और दाग-धब्घ्बों पर कंसीलर लगाने का भी काम करता है।
मेकअप ब्रश की साफ-सफाई करने के टिप्स-
क्लींजर- एक हल्का फोमिंग क्लींजर से भी आप ब्रश को साफ कर सकती हैं। यह जरुरी है कि आप जिस पानी का प्रयोग करें वह साफ होना चाहिये।
हल्का गरम पानी- अगर आप को फास्ट रिजल्ट चाहिये तो मेकअप ब्रश को चलते हुए पानी के नीचे धोइये।
शैंपू- एक बडे बरतन में गुनगुना पानी भरें और उसमें शैंपू की कुछ बूंदे डालें। इस पानी में अपने मेकअप ब्रश की टिप डुबोइये और हाथों से साफ कीजिये!
आॅलिव आॅइल- छोटे मेकअप ब्रश को साफ करने के लिये आॅलिव आॅइल अच्छा तरीका है। अपने मेकअप ब्रश के ऊपर के हिस्से को आॅलिव आॅइल में डुबाइये और अपनी उंगलियों से उन्हें रगड़ दें या फिर आप मुलायम स्पांज का भी प्रयोग कर सकती हैं।
फेस वाॅश- फेस वाॅश में अच्छा खास छाग होता है जिससे आप मेकअप ब्रश को आराम से साफ कर पाएंगी। ब्रश को फेस वाॅश से साफ करें और फिर उसे साफ पानी से धो लें।
सिरका- एक कटोरे में सिरका लें, उसमें दोगुना पानी मिलाएं। इसमें अपना मेकअप ब्रश रखें। अच्छा होगा कि आप हल्के गरम पानी का प्रयोग करें। ब्रश को किसी स्पंज से रगड़े और साफ पानी से धो लें।
शालिनी योगेन्द्र गुप्ता
ब्यूटी एण्ड मेकअप एक्सपर्ट
सीडब्लूसी एन मेकअप स्टूडियो
श्याम नगर, कानपुर